फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One worker dies due to lightning

बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत

Mon, 20 Apr 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
One worker dies due to lightning
शहरी क्षेत्र के आसमान पर छाये काले बादल। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा गांव में रविवार की शाम बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर झुलस गए। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत मजदूर तीन भाईयों में छोटा था।
विज्ञापन

मृत मजदूर रामगोपाल (35) पुत्र राम नक्षत्र गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के शिवपुर मेहरा गांव का रहने वाला था। वह अपने गांव के शिव पुत्र प्रदीप (19), गुड्डू (38) पुत्र मिठाई, मोनू (19) पुत्र रामाधार के साथ रौनापार थाने के देवारा खास राजा गांव निवासी किसान रामाधार यादव के खेत में ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई कर रहा था। इसी दौरान बिजली गिरने से जहां रामगोपाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य तीनों झुलस गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में तीनों मजदूरों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया ले जाया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। इन तीनों को गोरखपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed