फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One vicious thief injured in encounter, another arrested

Azamgarh News: मुठभेड़ में एक शातिर चोर घायल, दूसरा गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2024 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
One vicious thief injured in encounter, another arrested
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर चोर को घायल कर गिरफ्तार किया तो साथी चोर भी पकड़ा गया। पुलिस की गोली से घायल चोर के आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, एक बाइक, दो सफेद धातु की थाली, एक जेवरात बनाने की मशीन बरामद की है।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली पुलिस रविवार की भोर में क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार दो शातिर चोर भीरा से टीकरगाढ़ की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम चिरकिटिह के पास घेराबंदी कर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद बाइक सवार दो बदमाश आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किए। बेसो नदी जाने वाले रास्ते पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस भी बदमाशों के पीछे लगी थी। दोनों बदमाश पैदल ही भागने लगे। एक बदमाश सद्दाम निवासी पताहना थाना सराय ख्वाजा जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे बदमाश के पीछे पुलिस लगी रही। पुलिस को पास देख भाग रहे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे गोली भाग रहे बदमाश फैजन उर्फ गुल्लू निवासी बक्सपुर थाना बरदह के बाये पैर में लगी। उसे इलाज के लिए सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज भेज कर भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी की सफेद धातु की दो थाली, एक जेवरात बनाने की मशीन, दो तमंचा व एक बाइक भी बरामद किया है। कोतवाल राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल फैजान बरदह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed