फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One police station and two outposts will be established on the expressway

एक्सप्रेस वे पर स्थापित होगा एक थाना व दो चौकी

Thu, 15 Jul 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
One police station and two outposts will be established on the expressway
आजमगढ़। जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 84 किमी है। इस दूरी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक थाना के साथ ही दो चौकी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

341 किमी लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लखनऊ से शुरू होकर गाजीपुर जिले तक जा रहा है। जिले के हिस्से में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कुल 84 किमी मार्ग आया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा की दृष्टि से जिले में एक थाना व दो पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। इतना ही नहीं जगह-जगह पीकेट बना कर वहा पीआरवी की भी तैनाती होगी। एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल ने बताया कि भवरनाथ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे व फोर लेन की क्रासिंग है। इसी के पास थाना स्थापित करने के लिए जगह चिह्नित कर लिया गया है। सुधीर कुमार सिंह, एसपी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा के मद्देनजर एक थाना व दो चौकी स्थापित होगी। इसके साथ ही जगह-जगह पिकेट बना कर वहा पीआरवी की भी तैनाती की जाएगी। थाना व चौकी के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। शासन से बजट उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed