फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One more infected, six active cases

Azamgarh News: एक और मिला संक्रमित, सक्रिय केस हुए छह

Sat, 15 Apr 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
One more infected, six active cases
कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे पांव पसारने लगा है। शुक्रवार को भी एक संक्रमित मिला, जिसे हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिले में सक्रिय केस अब जहां छह हो गए है तो वही मेडिकल कॉलेज में भर्ती गंभीर मरीजों की संख्या भी अब दो हो गई है।
विज्ञापन

धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण जिले में गंभीररूप लेता जा रहा है। सबसे पहले जिले के चार लोग गैर जनपदों में संक्रमित मिले थे। इसके दो दिन बाद ही जिले में हुई जांच में दो संक्रमित मिले। जिसमे एक मोहम्मदपुर पीएचसी पर तो दूसरा पल्हनी सीएचसी पर मिल था। अगले ही दिन फूलपुर क्षेत्र की एक 55 वर्षीय महिला की वाराणसी के निजी अस्पताल में हुई कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे वाराणसी से लेवल थ्री अस्पताल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिसका इलाज वहां चल रहा है। वही शुक्रवार को भी एक पॉजिटिव बीएचयू वाराणसी में हुई जांच में पॉजिटिव मिला। मेडिकल कॉलेज के डॉ नियाज हसन ने बताया कि कंधरापुर क्षेत्र का 10 वर्षीय बालक संक्रमित पाया गया है। उसे भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बालक टीबी का गंभीर रोगी है। अब मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजो की संख्या दो हो गई है। सीएमओ डॉ आई एन तिवारी ने बताया कि संक्रमण बढ़ रहा है ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी है। सभी गाइड लाइन का पालन करे। जिले में एक्टिव केस बढ़ कर छह हो गए है। जिसके दो गैर जनपद, दो मेडिकल कॉलेज व दो होम आइसोलेट किये गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed