फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One more death due to corona infection, 52 new infected found in Azamgarh

आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण से एक और मौत, 52 नये संक्रमित मिले

Sun, 13 Sep 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
One more death due to corona infection, 52 new infected found in Azamgarh
रौनापार थाने में थानाध्यक्ष का कोरोना का टेस्ट करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमण से रविवार को भी एक मौत हुई है। इसके साथ ही 52 नये संक्रमित मिले हैं। जनपद में अभी तक कुल 3803 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 3224 स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 59 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 518 पहुंच गई है। रिकवरी दर 84 फीसदी के आसपास है। अब तक 81 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

रविवार को आरटी-पीसीआर, ट्रूनॉट और एंटीजेन किट से हुई जांच में महाराजगंज बाजार में दो, महुला नेवादा में एक, रवनिया में एक, ठेकमा के जिवली में दो, लालगंज के लखमीपुर में एक, मेंहनगर करेन्हुआ में एक, पवनी में एक, बिलरियागंज के सियरहा में एक, रानी की सराय के सेठवल में एक, पल्हनी के सिरसाल में एक, अजमतगढ़ के रसूलपुर में दो, मार्टीनगंज में तीन, तहबरपुर में दो, देवरिया में एक, मेडिकल कालेज में एक, फूलपुर के खानपुर में एक, मोहम्मदपुर के थनौली में एक, धनसिंगपुर में एक, ईश्वरपुर पवनी में एक, जमीन नरहन जीयनपुर में एक, फूलपुर के कोल्ह में एक, गढञवल बनकट में एक, कोतवाली जीयनपुर में एक, कोयलसा की डींगुरपुर में एक, तहबरपुर के कोठिहार में एक, अजमतगढ़ के अमुआरी नरायनपुर में एक, अतरौलिया के मदियापार में तीन, महुला चौकी हरैया में एक, बाजार गोसाई हरैया में तीन, गंभीरपुर में चार, निजामाबाद में एक, थाना देवगांव में एक, सीएचसी लालगंज में एक, शहर हीरापट्टी में चार, बाज बहादुर में एक, हाफिजपुर में एक, कंतपुर में दो, पैदोपुर में एक, धनहुआ में एक, कृष्णानगर कालोनी जमालपुर में एक, लक्षिरामपुर में दो, पुलिस लाइन में दो, सिधारी थाने में दो संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से एक और मौत
कोरोना संक्रमण से एक और मौत हुई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल में 67 वर्षीय वृद्धा ने शनिवार की रात दम तोड़ दिया। मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी द्वितीय डॉ. नियाज हसन ने बताया कि बिलरियागंज क्षेत्र की वृद्धा को गंभीर अवस्था में सात सितंबर को भर्ती किया गया। महिला हाई बीपी और शुगर की बीमारी से पीड़ित थीं। प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 81 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed