{"_id":"61ea80b622d5c6340a7c25aa","slug":"one-more-death-due-to-corona-death-toll-in-third-wave-is-three-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: कोरोना से हुई एक और मौत, तीसरी लहर में मृतकों की संख्या तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: कोरोना से हुई एक और मौत, तीसरी लहर में मृतकों की संख्या तीन
Fri, 21 Jan 2022 03:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 21 Jan 2022 03:15 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में शुक्रवार को एक और मौत हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई एक वृद्ध महिला ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार के लिए शव को बैग में पैक कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के कोरोना नोडल डॉ. नियाज हसन ने बताया कि मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 62 वर्षीया महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। उसे सांस फूलने की बीमारी थी। गुरुवार को उसकी हालत गंभीर हुई तो परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उन्हें कोरोना वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। शुक्रवार की सुबह वृद्धा ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतका का अंतिम संस्कार कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप कराने को लेकर बैग में शव पैंक कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
तीसरी लहर के तहत जिले में यह तीसरी तो राजकीय मेडिकल कॉलेज में दूसरी मौत है। इसके पहले कंधरापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा था तो वहीं एक अन्य की मौत जहानागंज थाना क्षेत्र में होम आइसोलेशन के दौरान हुई थी।