फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One more chance, deposit the dues by 31st

Azamgarh News: एक और मौका, 31 तक बकाया कर दें जमा

Mon, 07 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
One more chance, deposit the dues by 31st
आजमगढ़। विद्युत निगम में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2024-25 में पंजीयन के बाद डिफॉल्टर हुए उपभोक्ताओं को बिल जमा करने का एक और मौका दिया है। पंजीयन कराने के बाद डिफॉल्टर हुए उपभोक्ता 31 जुलाई तक बकाया जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम डिफाल्टर हुए उपभोक्ताओं को दो श्रेणी में रखा है। कुछ वे उपभोक्ता है, जिन्होंने एकमुश्त बकाया जमा करने के लिए पंजीकरण कराया और उसके बाद भी जमा नहीं किया। दूसरे वे जिन्होंने किश्तों में भुगतान करने के लिए पंजीकरण कराया था लेकिन पूरी किश्त जमा नहीं की। इस तरह डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को निगम की तरफ से एक और मौका दिया गया है। तय तिथि के अंदर उपभोक्ता किसी भी उपकेंद्र, विभागीय खंड कार्यालय, कैश काउंटर, जनसेवा केंद्र, विद्युत सखी, फिनटेक प्रतिनिधि अथवा मीटर रीडर (बिलिंग एजेंसी) के माध्यम से बकाया जमा कर सकते हैं। विभागीय वेबसाइट पर भी बिल भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

00
ओटीएस में पंजीयन कराने वालों को छूट देने की तैयारी की गई है। तीन चरणों में बिजली विभाग की तरफ से ओटीएस का संचालन हुआ था। उसमें काफी लोगों ने छूट का लाभ उठाया था। पंजीयन कराकर किसी करण न जमा करने वाले वितरण खंड कार्यालयों पर कैंप में जमा कर सकते हैं। इसके बाद भी जमा न करने पर छूट की राशि उनके मूल धनराशि में जोड़ दी जाएगी। इसके लिए प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। - घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed