फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One km long jam due to malfunctioning of truck and pickup

ट्रक व पिकप खराब होने से लगा एक किमी लंबा जाम

Thu, 14 Jan 2021 09:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
One km long jam due to malfunctioning of truck and pickup
रानी की सराय। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य रानी की सराय कस्बे से चल रहा है। यह कार्य इतनी कच्छप गति से चल रहा है कि यह लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। गुरुवार को रानी की सराय कस्बे के बीच एक ट्रक और पिकप खराब हो गई। जिसके कारण एक किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस को रानी की सराय चेकपोस्ट से गाड़ियों का रूट डायवर्जन करना पड़ा। आवागमन की समस्या को दूर करने के लिए सरकार की ओर से बहुत से मार्गों का चौड़ीकरण कराया जा रहा है तो बहुत से मार्गों को फोरलेन में बदला जा रहा है। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। यह कार्य काफी दिनों से चल रहा है। लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। जिसके कारण वाराणसी से आजमगढ़ आने वाले बड़े छोटे वाहन भी रानी की सराय कस्बे से ही होकर गुजरते हैं। वहीं आजमगढ़ जौनपुर मार्ग का भी चौड़ीकरण किया जा रहा है। वर्तमान में पीडब्ल्यूडी द्वारा रानी की सराय कस्बे में ही कार्य कराया जा रहा है। लेकिन यह कार्य इतनी कच्छप गति से चल रहा है कि इसका खामियाजा कस्बे में रहने वाले लोगों और इस मार्ग से आवागमन करने वालों को भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार की दोपहर रानी की सराय कस्बे में एक ट्रक और एक पिकप खराब होकर बीच रास्ते में खड़े गए। जिसके कारण दोनों तरफ लगभग एक किमी लंबा जाम लग गया। जाम लगने के बाद पुलिस ने रानी की सराय चेकपोस्ट से गाड़ियों का रूट डायवर्जन कर दिया। चेकपोस्ट से गाड़ियों को फरिहा, निजामाबाद होते हुए जिला मुख्यालय भेजा जाने लगा। दोपहर लगभग 12 बजे लगा जाम शाम साढ़े तीन बजे जाकर समाप्त हुआ तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed