फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One killed, two injured in Nano car and bullet collision

Azamgarh News: नैनो कार व बुलेट की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Mon, 26 Dec 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in Nano car and bullet collision
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला जमीन हरखोरी गांव के पास सोमवार की सुबह नैनो कार व बुलेट में टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं नैनो कार सवार समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मार्चरी भेजवा दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना अंतर्गत कबानी खुर्द महोब बगानी गांव निवासी अर्जुन सिंह (46) सोमवार की सुबह परिवार के ही अभिनय सिंह (22) के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से आजमगढ़ जिला मुख्यालय के लिए निकले थे। वे अपनी पुत्री के लिए लड़का देखने के लिए आजमगढ़ आ रहे थे। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला जमीन हरखोरी गांव के पास ही पहुंचे थे कि आजमगढ़ की तरफ से जा रही नैनो कार से बुलेट की टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार अर्जुन सिंह, अभिनय सिंह के साथ ही कार सवार डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा (40) निवासी फतेहपुर कन्हैरा जिला अंबेडकरनगर घायल हो गए।
विज्ञापन

कार सवार डॉ. जितेंद्र कुमार राजकीय होम्योपैथी कॉलेज बड़हलगंज गोरखपुर में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर तैनात हैं। घटना के समय वह ड्यूटी पर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के लिए भेजा। लेकिन रास्ते में ही अर्जुन सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घायल डॉ. जितेंद्र वर्मा व अभिनय का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत
बलरामपुर। मऊ जिले के दोहरीघाट कोतवाली अंतर्गत नई बाजार में बीते शुक्रवार की सुबह बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दिया। हादसे में साइकिल सवार संतोष कन्नौजिया (35) घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ लाकर भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार की रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक एक पुत्री व दो पुत्र का पिता था। संवाद
ट्रक से टकराई पिकअप, एक की मौत एक घायल
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदमलिकपुर गांव के पास फोरलेन सड़क पर सोमवार की सुबह ट्रक में पीछे से पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीररूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना अंतर्गत देवपुरा निवासी सूरज कुमार (20) व खुटाई कलवारी गांव निवासी चंदन कुमार (19) सोमवार की भोर में मिर्जापुर भावा मंडी से टमाटर व मिर्चा पिकअप पर लाद कर टांडा मंडी बेचने के लिए जा रहे थे। अभी वे देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सैय्यद मलिकपुर गांव के पास फोर लेन पर पहुंचे थे कि आगे चल रहे ट्रक में पीछे से पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे में सूरज व चंदन घायल हो गए। घायल चंदन ने ही 112 नबंर पर घटना की सूचना दिया, जिस पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पिकअप से दोनों घायलों को निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज भेजा। जहां डॉक्टरों ने सूरज की हालत गंभीर देखते हुए उसे जौनपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसे जौनपुर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वहीं चंदन का इलाज सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज पर चल रहा है।
चार पहिया के धक्के से बाइक सवार की मौत
बलरामपुर। देवगांव कोतवाली के बुढशऊ बाबा स्थान के पास रविवार की रात नौ बजे चार पहिया ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार राजन विश्वकर्मा (18) व सूर्यभान (22) गंभीररुप से घायल हो गए। दोनों देवगांव कोतवाली के गोवर्धनपुर गांव में आयोजित एक तेरही भोज में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। दोनों को सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां राजन की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। संवाद
अज्ञात वाहन के धक्के से युवक घायल
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सोनपार गांव निवासी अनिल चौहान (27) रविवार को अपनी बहन को छोड़ने कुसड़ा गांव गया था। बहन को छोड़ कर वह बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान गजहड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अनिल गंभीर रुप से घायल हो गया। संवाद
ट्रक से टकराई पिकअप, एक की मौत एक घायल
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदमलिकपुर गांव के पास फोर लेन पर सोमवार की सुबह ट्रक में पीछे से पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीररुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना अंतर्गत देवपुरा निवासी सूरज कुमार (20) व खुटाई कलवारी गांव निवासी चंदन कुमार (19) सोमवार की भोर में मिर्जापुर भावा मंडी से टमाटर व मिर्चा पिकअप पर लाद कर टांडा मंडी बेचने के लिए जा रहे थे। अभी वे देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सैय्यद मलिकपुर गांव के पास फोर लेन पर पहुंचे थे कि आगे चल रहे ट्रक में पीछे से पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे में सूरज व चंदन घायल हो गए। घायल चंदन ने ही 112 नबंर पर घटना की सूचना दिया। जिस पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिकअप से दोनों घायलों को निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज भेजा। जहां डॉक्टरों ने सूरज की हालत गंभीर देखते हुए उसे जौनपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसे जौनपुर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं चंदन का इलाज सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed