फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One killed, two injured in fight over DJ playing favorite song

Azamgarh News: डीजे पर पसंदीदा गाना बजाने को लेकर मारपीट, एक की मौत, दो घायल

Sun, 05 May 2024 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in fight over DJ playing favorite song
तहबरपुर बाजार में शुक्रवार की देर रात डीजे संचालक व बरातियों में पसंदीदा गाना बजाने को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया तो वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा से बरात तहबरपुर के भुइधरपुर दलित बस्ती में आई थी।
विज्ञापन

रानी की सराय के सोनवारा निवासी सूर्यभान के भांजे की शादी तहबरपुर के भुइधरपुर दलित बस्ती निवासी गिरजा प्रसाद के पुत्री से तय हुई थी। बरात शुक्रवार को रानी की सराय के सोनवारा से तहबरपुर के भुईधरपुर दलित बस्ती में गई थी। डीजे पर पसंदीदा गाना बजाने को ले कर कुछ बरातियों का डीजे मालिक से विवाद हो गया। बराती व घराती पक्ष के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। इसके बाद डीजे मालिक बाइक से वापस घर लौटने लगा। जिन लोगों से विवाद हुआ था, उन लोगों ने उसका पीछा किया। डीजे मालिक तहबरपुर कस्बा में पहुंचा था कि इसी दौरान तीन बाइक सवार छह युवक भी पहुंच गए और फिर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। गाली-गलौज के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान डीजे मालिक ने बांस की कड़िया से हमला करना शुरू कर दिया। इससे प्रदीप कुमार (28), दिवस कुमार (21) व प्रमोद कुमार (20) घायल हो गए। जब तक घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर तहबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया तो वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। वहीं घटना की जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्म संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
कार्रवाई की मांग को लेकर रानी की सराय थाने पर पहुंची महिलाएं
रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा गांव निवासी प्रदीप कुमार की तहबरपुर कस्बा में हुई मारपीट के दौरान मौत मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सोनवारा गांव की कई दर्जन महिलाएं शनिवार को रानी की सराय थाने पर पहुंची। रानी की सराय पुलिस ने महिलाओं को घटना स्थल तहबरपुर थाना क्षेत्र होने के चलते वहां से कार्रवाई किए जाने की बात कही। इसके बाद महिलाएं वापस लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed