फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One killed, three injured in three road accidents

तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल

Fri, 12 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in three road accidents
बलरामपुर। जिले में अलग-अलग तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीन का उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र कोल्हुआ गांव निवासी 68 वर्षीय हरिलाल यादव पुत्र स्व. रामधारी यादव बाइक से कचहरी गए थे। दोपहर करीब 1.30 बजे बाइक से घर जा रहे थे, भदुली बाजार के पास पहुंचे ही थे कि आटो से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं सिधारी थाना क्षेत्र के उदरा मठिया गांव निवासी इंद्रदेव मौर्य (42) अपनी 40 वर्षीय पत्नी शांति देवी के साथ बाइक से आजमगढ़ आ रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे वह बलरामपुर पहुंचे कि अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी संजीव यादव (14) पुत्र हरेंद्र बुधवार को स्कूल से पढ़ाई कर घर आ रहे थे। जेल के सामने पहुंचे थे कि बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed