फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One killed, one injured in head-on collision of autos

आटो की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

Thu, 18 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
One killed, one injured in head-on collision of autos
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर (मोलनापुर) के पास बुधवार को दिन में दो आटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक आटो चालक की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरे आटो का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत सरौदा गांव निवासी सत्यव्रत सिंह (40) पुत्र शिवकरन सिंह लाडर आटो चालक था। बुधवार की सुबह वह किसी का सामान पहुंचाने आजमगढ़ शहर आया था। सामान पहुंचाने के बाद वह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड से वापस लौट रहा था। अभी वह मुबारकपुर थाना अंतर्गत बम्हौर मोलनापुर गांव के पास पहुंचा था कि शाहगढ़ से मुबारकपुर जा रही आटो से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक आटो सड़क किनारे खाई में पलट गई और आटो चालक सत्यव्रत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे आटो का चालक मोबिन अहमद (30) निवासी भंवरनाथ थाना कंधरापुर गंभीररुप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं मृत चालक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्रों का पिता था। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed