फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One killed, one injured in car-bike collision

कार बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

Thu, 18 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
One killed, one injured in car-bike collision
कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी चेवता मोड़ पर मंगलवार की रात बाइक में पीछे से कार ने धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना के फरेंदा गांव निवासी सिंटू राय (40) मंगलवार की देर रात आयुष राय (26) निवासी अवती गौरी थाना बिलरियागंज के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। कंधरापुर थाना के मंदुरी-चेवता मोड़ पर ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही कार ने बाइक को धक्का मार दिया। सिंटू राय की मौके पर ही मौत हो गई। आयुष घायल हो गया। घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। सूचना मिलते ही कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के थनौली गांव के पास मंगलवार को दिन में चार पहिया की चपेट में आकर घायल वृद्धा की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
थनौली गांव की अंजुला देवी (60) पत्नी राजाराम सिंह मंगलवार को दिन में दो बजे गांव के पास ही सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार से टकरा गईं। परिजन उनको सीएचसी पर ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्तेमें हमौत हो गई। वह दो पुत्रों की मां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed