फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One killed by high-tension wire, another scorched

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक की मौत, दूसरा झुलसा

Tue, 27 Oct 2020 05:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
One killed by high-tension wire, another scorched
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालीसपुर गांव से गुजरे नहर के पास लटक रहे हाईटेंशन तार से कंबाइन मशीन सट गई। जिससे कंबाइन मशीन में करंट उतर आया और मशीन पर सवार चालक व सहयोगी गंभीर रूप से गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां चालक की मौत हो गई। वहीं सहयोगी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

खालीसपुर गांव निवासी कमालुद्दीन के पास कंबाइन मशीन है। इसे रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी जॉनी (26) पुत्र सुरेश चलाता था और सहयोगी के रूप में चालक के गांव का ही युवक अख्तर अली (25) पुत्र अफसर अली रहता था। मंगलवार को जॉनी कंबाइन लेकर किसी का धान काटने जा रहा था। अभी वह मालिक के घर से कुछ ही दूर नहर पर पहुंचा था कि लटक रहे 11 हजार वोल्ट के तार से कंबाइन मशीन सट गई। इससे पूरे कंबाइन में करंट उतर आया और जॉनी व अख्तर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को किसी तरह कंबाइन से बाहर किया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल पर डॉक्टरों ने जांच के बाद जॉनी को मृत घोषित कर दिया वहीं अख्तर को इलाज के लिए भर्ती कर दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। लोग बिजली विभाग की लापरवाही पर आक्रोशित नजर आए। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed