{"_id":"6189638ba3dd0b6ac850cf7d","slug":"one-is-throwing-garbage-on-the-banks-of-the-river-the-disposal-is-set-on-fire-from-above-azamgarh-news-vns621545059","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तो नदी किनारे फेंक रहे कूड़ा, ऊपर से आग लगा कर रहे निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तो नदी किनारे फेंक रहे कूड़ा, ऊपर से आग लगा कर रहे निस्तारण
विज्ञापन
छोटी हरैया गांव में शहर का कूड़ा फेंक कर उस में लगाई गई आग।-प्लान खबर की फोटो
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ द्वारा कूड़ा निस्तारण में वर्षो से खेल किया जा रहा है जो आज भी जारी है। अपना डंपिंग ग्राउंड होने के बाद भी नपा प्रशासन शहर से निकलने वाला कूड़ा छोटी हरैया गांव में तमसा किनारे और शहर में स्थित बाईपास बंधा के किनारे गिरा रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि कूड़ा फेकने के बाद उसमें आग लगा कर जला दिया जा रहा है। जिससे वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नपा प्रशासन अब तक नहीं कर सकी है और इसी तरह कूड़े के ढेर में आग लगा कर उसे निस्तारित करती रहती है।
शासन की सख्ती के बाद नपा प्रशासन ने कूड़ा निस्तारण के लिए रानी की सराय क्षेत्र के मझगांवा में जमीन खरीद कर डंपिंग ग्रांउड जरूर बनवाया है। लेकिन यह जमीन ऐसे स्थान पर है जहां बरसात में पानी भर जाता है और शहर से निकलने वाला कूड़ा वहां नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में शहर की सड़कों पर बने अस्थायी डंपिंग ग्राउंड अथवा इधर-उधर बाईपास बंधा किनारे कूड़ा फेक का निस्तारित किया जाता है। डंपिंग ग्राउंड काफी दूर है। ऐसे में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाने में तेल भी काफी खर्च होता है और नपा प्रशासन तेल के खेल में भी कूड़े का निस्तारण इधर-उधर कर रही है। वर्तमान में नपा प्रशासन द्वारा शहर से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण छोटी हरैया गांव में तमसा के किनारे किया जा रहा है। जिससे तमसा नदी के प्रदूषित होने का खतरा तो है ही वहीं कूड़े के ढेर में आग लगा दिए जाने के चलते आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है।
आबादी के बीच जल रहा कूड़ा, हुआ बुरा हाल
आजमगढ़। पुराने जेल के सामने बंधा किनारे नपा द्वारा फेके गए कूड़े के ढेर में आग लगने से आसपास रहने वाले लोगों का काफी बुरा हाल है। एक तो कूड़े से उठ रही दुर्गंध से लोग परेशान है ही वहीं अब आग लग जाने के बाद निकल रहा धुंआ पूरे वातावरण को ही प्रदूषित कर रहा है। जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए है और एनजीटी के नियमों की नपा प्रशासन जम कर धज्जियां उड़ा रहा है।
विज्ञापन
ईओ छुट्टी पर हैं। शहर में कूड़ा इधर-उधर फेक ने की जानकारी नहीं है। यदि कूड़े के ढेर में आग लगाई गई है तो निश्चित तौर पर यह गलत है। नपा के लोगों ने आग नहीं लगाई होगी। आग लगाने वालों का पता लगाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
भरत लाल, प्रभारी ईओ