फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One in Narsinghpur, three houses in Jahanganj market burgled

Azamgarh News: नरसिंगपुर में एक, जहानागंज बाजार में तीन घरों में चोरी

Sun, 29 Jun 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
One in Narsinghpur, three houses in Jahanganj market burgled
मेंहनगर/जहानागंज। दो थाना क्षेत्रों में चोरों ने शुक्रवार रात को चार घरों को निशाना बनाया। इस दौरान एक परिवार को कमरे में बंद कर लाखों रुपये के जेवरात व सामान पर हाथ साफ कर दिया, वहीं दूसरी ओर तीन घरों का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा ले गए। मेंहनगर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में वीरेंद्र यादव के घर शुक्रवार रात चोर घुसे और दो अलग-अलग कमरों में सो रहे परिजनों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन

तीसरे कमरे का ताला तोड़कर चोरी की। वीरेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 22 नवंबर को होनी है। शादी के लिए खरीदे गए आभूषण, बर्तन, मिक्सर मशीन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान जिसकी कीमत तीन लाख रुपये थी, चोर उठा ले गए। साथ ही बेटी के शैक्षणिक और पहचान संबंधी दस्तावेज भी चोरी हो गए। घटना के बाद 500 मीटर दूर एक पोखरे के पास तीन अटैची बरामद हुईं, जिन्हें चोरों ने फेंक दिया था। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, सिंहपुर चौकी प्रभारी और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, जहानागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जहानागंज बाजार स्थित चौक से उतरी मोहल्ले में बीती रात चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया।
प्रमोद वर्मा ने बताया कि उनके माता-पिता की शादी की सालगिरह के अवसर पर बहन-बहनोई घर आए थे और रात में सभी छत पर सो रहे थे।
उसी दौरान चोरों ने नीचे घर में घुसकर तीन मोबाइल चुरा लिए। इसी तरह सफाईकर्मी सन्नो बानो के घर से मोबाइल, चांदी की सिकड़ी, पायल और लड़की की चैन चोरी हो गई। वहीं, मनसा प्रसाद उर्फ मुन्ना, जिनके घर 10 जुलाई को सगाई समारोह है, उन्होंने बताया कि सोने की चैन, अंगूठी, मोबाइल, साड़ी और कपड़े चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed