फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   one died of covid, 43 infected

कोविड से एक की मौत, 43 संक्रमित

Wed, 02 Feb 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
one died of covid, 43 infected
आजमगढ़। बुधवार को कोविड से एक मरीज की मौत हो गई जबकि 43 लोग संक्रमित हुए। तीसरी लहर में अब मौत की संख्या बढ़ कर आठ हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाया है। संक्रमण की रफ्तार भी कुछ मंद पड़ी है लेकिन लापरवाही में कमी नहीं आ रही है। जगह-जगह कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि बुधवार को कुल 3391 लोगों की जांच की गई। जिसमें 43 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। अब जिले में कुल पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या बढ़ कर 19348 हो गई है। जिसमें 18539 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। वहीं 236 लोगों की अब तक मौत हुई है। सीएमओ ने बताया कि संक्रमित तेजी से ठीक हो रहे है। जिसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। बुधवार की शाम जिले में एक्टिव केस 576 हो गई है। जहानागंज संवाददाता के अनुसार राजकीय मेडिकल कालेज में मंगलवार की देर रात मेंहनगर की रहने वाली एक 80 वर्षीया वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय व डॉ. नियाज हसन ने बताया कि मेंहनगर की रहने वाले 80 वर्षीया महिला 22 जनवरी की शाम चार बजे भर्ती करायी गई थी। जिसकी मंगलवार की रात 10 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में मेडिकल कालेज में यह सातवीं मौत थी। अब जिले में तीसरी लहर में मरने वालों की कुल संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन

बेलइसा सब्जी मंडी में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मंडी में फल और सब्जी खरीदने वालों की भीड़ उमड़ रही और ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगाए रहते हैं। सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं है और सोशल डिस्टेंसिंग भी बेमानी है.
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल बंद कर पॉजिटिव हुआ घर से फरार
जहानागंज। कस्बा के कारखाना मुहल्ला निवासी एक 30 वर्षीय युवक की मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसकी जानकारी जब नगर पंचायत प्रशासन को हुई तो नगर पंचायत की टीम उसके घर कंटेनमेंट जोन बनाने पहुंच गई। इस दौरान पॉजिटिव आए व्यक्ति ने टीम के साथ गाली गलौज किया और इसके बाद मोबाइल स्वीचऑफ कर घर से फरार हो गया। पॉजिटिव के फरार होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सीएचसी कोल्हूखोर प्रभारी डॉ. धनंजय पांडेय ने बताया कि फरार हुए पॉजिटिव का पता लगाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed