फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One died, another injured after bike collided with a pole

Azamgarh News: खंभे से बाइक टकराने से एक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 28 Oct 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
One died, another injured after bike collided with a pole
अहरौला। क्षेत्र के लेदौरा स्थित सहकारी समिति के पास बृहस्पतिवार की देर रात बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अहरौला के बस्ती भुजवल गांव निवासी राजकुमार चौबे (28) अपने मित्र कुशहा गांव निवासी शिवम चौबे (18) को बृहस्पतिवार की रात बाइक से उसके घर छोड़ने जा रहा था। शिवम चौबे अपने मित्र राजकुमार के गांव भुजही मेला देखने आया था। लेदौरा स्थित सहकारी समिति के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवम का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर अहरौला थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेने के साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अंत्यपरीक्षण कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने कल्होरा धाम पर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। राजकुमार की शादी हुई थी लेकिन अभी कोई संतान नहीं की। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed