फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   one death from corona, 78 infected found

कोरोना से एक मौत, 78 संक्रमित मिले

Thu, 03 Feb 2022 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
one death from corona, 78 infected found
दो दिनों तक पॉजिटिव मरीजों के मिलने की रफ्तार धीमी हुई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को जहां एक पॉजिटिव की मौत हो गई तो कुल 78 नए संक्रमित मिले हैं। ठीक होने वाले मरीजों की रफ्तार भी तेज है। जिसके चलते एक्टिव केसों की संख्या में भी कमी देखने को मिली है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 1616 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें 78 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने बताया कि जिस रफ्तार से संक्रमण बढ़ा है तो उसी रफ्तार से पॉजिटिव मरीज ठीक भी हुए है। जिसके चलते बृहस्पतिवार को एक्टिव केस में कमी देखने को मिली है। बृहस्पतिवार केे एक्टिव केसों की संख्या घट कर 445 हो गई है। जहानागंज संवाददाता के अनुसार बृहस्पतिवार की भोर में भी एक कोरोना संक्रमित की राजकीय मेडिकल कालेज में मौत हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. नियाज ने बताया कि रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली 60 वर्षीय वृद्धा को 24 जनवरी को दिन में ढाई बजे गंभीरावस्था में होल्डिंग एरिया में भर्ती कराया गया। जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इसके बाद आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू करा दिया गया। बृहस्पतिवार की भोर में महिला ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना से अब तक आठ मौत हो चुकी है। जिसमें सात महिलाएं व एक पुरुष शामिल है। इसके अलावा एक मौत जहानागंज कस्बा में होम आइसोलेशन में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed