फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One death confirmed heat stroke case in azamgarh CMO said waiting for post mortem report

UP: लू से मौत मामले में एक की हुई पुष्टि, बोले सीएमओ - पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; अफवाहों पर न दें ध्यान

Sat, 01 Jun 2024 07:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 07:31 PM IST
सार

Azamgarh News: शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सारी व्यवस्था दुरूस्त रखी गई है। बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है। अप्रैल माह से ही विभाग लोगों को भीषण गर्मी के प्रति जागरूक कर रहा है। जब तक तापमान कम नहीं होता तब तक दिन में 12 से चार बजे के बीच किसी को भी घर से बाहर धूप में निकलने से बचने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
One death confirmed heat stroke case in azamgarh CMO said waiting for post mortem report
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में अब तक चार की संदिग्ध मौत हुई है, जिसमें एक की मौत लू से होने की पुष्टि भी हो चुकी है। शेष की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है। उक्त बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन तिवारी ने शनिवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में गर्मी व लू से परेशान मरीजों के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था रखी गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से तैयार है। जिले में अकाल अर्थात संदिग्ध मौत की बात की जाए तो बीते तीन दिनों में ऐसी डेढ़ दर्जन भर मौत हुई है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक मात्र एक की मौत लूट से होना स्वीकार किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भीषण गर्मी से हुई मौत
बचाव के उपाय व व्यवस्थाओं को लेकर सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि अब तक चार लोगों की लू व गर्मी से मौत होने की बात सामने आ रही है। जिसमें एक की पुष्टि हो चुकी है। शेष तीन मरीजों की मौत के कारणों की जांच-पड़ताल जारी है। बीते तीन दिनों में यह संख्या सामने आई है। 

उन्होंने बताया कि 28 मई से 30 मई के बीच जिला अस्पताल में 51 तो 100 शैय्या अस्पतालों में 13 गर्मी से लूट से पीड़ित मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया, जिसमें ज्यादातर ठीक होकर घर भी जा चुके हैं। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की बात की जाए तो प्रतिदिन जिला अस्पताल की ओपीडी में 100 के लगभग मरीज पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed