फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One dead, another critically injured in Bolero-bike collision.

Azamgarh News: बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 08 Aug 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
One dead, another critically injured in Bolero-bike collision.
मेंहनगर कस्बे के कम्हरिया-मेंहनगर मुख्य मार्ग पर नीलाम्बर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक चला रहे गाजीपुर के बुढ़ानपुर निवासी मोहित गुप्ता (25) की मौत गई।
विज्ञापन

वहीं, बाइक के पीछे बैठे मऊ के मधुबन निवासी विष्णु गुप्ता घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बोलेरो और ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक आमने-सामने आ गई, जिससे यह जोरदार टक्कर हुई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायल विष्णु गुप्ता को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया। मृतक मोहित के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया तथा परिजनों को मोबाइल फोन से सूचना दी गई।

थाना प्रभारी अभिराज ने बताया कि सूचना पर घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed