फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One crore property of former MP Umakant Yadav will be attached in azamgarh

उमाकांत यादव पर कसा शिकंजा: पूर्व सांसद की एक करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, डीएम ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का दिया आदेश

Tue, 10 May 2022 06:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 10 May 2022 06:30 PM IST
सार

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि उमाकांत ने कूर्क की जाने वाली सभी संपत्ति अपराधिक कृत्यों से अर्जित की है। इनकी कुल कीमत करीब एक करोड़ आंकी गई है।

विज्ञापन
One crore property of former MP Umakant Yadav will be attached in azamgarh
उमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा सीट के पूर्व सांसद व आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सरावां गांव निवासी उमाकांत यादव की लगभग एक करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का मंगलवार को जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया। यह कार्रवाई पूर्व सांसद पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई है। उक्त संपत्ति अपराध की दुनिया से की गई कमाई से अर्जित बताई गई है।

विज्ञापन


कुर्क किए जाने के लिए पूर्व सांसद की जो संपत्ति चिन्हित की गई है उसमें फूलपुर तहसील के कटार गांव स्थित गाटा संख्या 1013 ग रकबा 0.017 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 10,06,500 रुपये, ग्राम पूराकतवारू में गाटा संख्या 147 रकबा 0.300 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 15 लाख, गाटा संख्या 99 रकबा 0.033 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 1.65 लाख, गाटा संख्या 100 रकबा 0.025 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 1.25 लाख शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्राम सरावॉ स्थित गाटा संख्या 634 रकबा 0.128 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 4,35,200 रुपये, ग्राम पलियामाफी स्थित गाटा संख्या 690ग रकबा 0.011 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 7.70 लाख, गाटा संख्या 689ग रकबा 0.028 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 19.60 लाख, गाटा संख्या 827 रकबा 0.173 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 12.11 लाख, गाटा संख्या 675 रकबा 0.214 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 7.70 लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम शाहापुर में गाटा संख्या गाटा संख्या 378 रकबा 0.050 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 2.50 लाख, गाटा संख्या 381 रकबा 0.022 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 1.10 लाख, गाटा संख्या 383 रकबा 0.046 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 2.30 लाख, गाटा संख्या 415 रकबा 0.014 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 70 हजार, ग्राम रसूलपुर जोखू स्थित गाटा संख्या 131 रकबा 0.042 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 2.18 लाख शामिल है।

उक्त सभी भूमि उमाकांत यादव पुत्र श्रीपति के नाम से दर्ज है। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि उमाकांत ने उक्त सभी संपत्ति अपराधिक कृत्यों से अर्जित की है। उक्त संपत्ति की कुल कीमत एक करोड़, एक लाख, 81 हजार 500 रुपये आंकी गई है। जिसे कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed