फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One arrested with 33 bottles of liquor from railway platform

Azamgarh News: रेलवे प्लेटफार्म से 33 शीशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 33 bottles of liquor from railway platform
आजमगढ़। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से जीआरपी ने बुधवार को एक व्यक्ति को 33 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी उक्त शराब छुपा कर बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना पुलिस बुधवार को प्लेटफार्म पर चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लेटफार्म के पश्चिमी छोर पर पानी टंकी के पास खड़ा है। जिसके पास शराब है और वह उसे लेकर बिहार जाने की तैयारी है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 33 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 6600 रुपये बताई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित कुमार निवासी बेलसड़ थाना बेलसड़ जिला सीतामढ़ी प्रांत बिहार बताया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed