फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One and a half lakh devotees performed Jalabhishek of Baba

Azamgarh News: डेढ़ लाख भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया

Tue, 13 Aug 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh devotees performed Jalabhishek of Baba
आजमगढ़। सावन के चौथे सोमवार को जनपद के विभिन्न शिव मंदिरों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों में जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। भंवरनाथ मंदिर पर सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हुई, देर शाम तक श्रद्धालु बाबा का जलभिषेक करते रहे। वहीं अतलस पोखरा क्षेत्र स्थित अटलेश्वर महादेव मंदिर में भी भोर से ही श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इस दौरान लोगों ने बाबा का जलाभिषेक कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। जनपद के विभिन्न शिव मंदिरों में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

सावन के चौथे सोमवार को लेकर रविवार को ही पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। सोमवार की सुबह से लेकर शाम तक बाबा के भक्त भंवरनाथ मंदिर, अटलेश्वर महादेव मंदिर, भैरोबाबा धाम में दर्शन पूजन को पहुंचे हुए थे। इस दौरान बाबा भंवरनाथ में गायक कलाकार राजेश रंजन और उनकी पूरी टीम द्वारा लोगों को भक्ति के सागर में गोते लगवाए गए। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। मार्टीनगंज के पातालपुरी धाम की महिमा अपरंपार है। यहां सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर के भंवरनाथ मंदिर पर रविवार से ही दूसरे सोमवार की तैयारियां चल रही थीं। सुबह पांच बजे से ही मंदिर पर भक्त का जुटने लगे। दिन में नौ बजे तक भीड़ हो गई। मंदिर में दो लाइन लगाकर लोगों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। हाथ में पूजन सामग्री लेकर लोग अपने-अपने लाइन में इंतजार करते रहे। मंदिर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यहां दिनभर मेले जैसा दृश्य रहा। बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की और परिजनों के साथ शिव की आराधना की।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन का पालन कराने के लिए पुलिस रही मुस्तैद
आजमगढ़। भंवरनाथ में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया गया था। इसका पालन कराने के लिए पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद नजर आए। फैजाबाद की ओर से आने वाले सभी वाहन भंवरनाथ चौराहा से जुनेदगंज, हाफिजपुर, बेठौली तिराहा, सिधारी हाइडिल, नरौली तिराहा होते हुए गुजरे। गोरखपुर से आने वाले वाहन हाफिजपुर से बैठौली, सिधारी, हाइडिल चौराहा, नरौली तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को रवाना हुए। वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर, इलाहाबाद रोड से आने वाले सभी भारी वाहन जिसे गोरखपुर, अंबेडकरनगर वाया अपने गंतव्य को जाना था, वे वाहन बेलइसा, ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन तिराहा, नरौली तिराहा, हाइडिल चौराहा, बैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा होकर अपने गंतव्य रवाना हुए। आजमगढ़ रोडवेज से गोरखपुर, फैजाबाद रोड जाने वाली रोडवेज, प्राइवेट बसें नरौली तिराहा, हाइडिल तिराहा, बैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा होकर रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्वासा धाम से कांवड़ियों ने भरा जल
मेजवां। क्षेत्र में सबसे अधिक भीड़ मुंडेश्वर नाथ मंदिर में देखी गई। सभी शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। इस दौरान बेल पत्र दूध आदि चढ़ा कर पूजन अर्चन कर लोगों ने अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना किया। पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम के मंदिर हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज रहे थे। जहां सिकरौर, दीदारगंज, सरायमीर और पवई से आए कांवड़िया जल लेकर पैदल लौटे। दुर्वासा धाम पर सुरक्षा की दृष्टि से दो थानों की पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed