फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One and a half hectare land was registered with fake documents, case filed against 10

Azamgarh News: फर्जी कागजात से किया डेढ़ हेक्टेयर जमीन का बैनामा, 10 पर मुकदमा

Tue, 01 Apr 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
One and a half hectare land was registered with fake documents, case filed against 10
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मोइनुद्दीनपुर निवासी अली अजहर खान ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये डेढ़ हेक्टेयर जमीन अपने नाम कराने और बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर जीयनपुर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अली अजहर खान ने अपनी शिकायत में बताया कि लगभग डेढ़ हेक्टेयर का रकबा है। उसे कूट रचित (जाली) दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से बैनामा कर लिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनमें मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट निवासी मोहम्मद अफजल, अशहद, विंध्याचल, निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव निवासी नियाज, इम्तियाज, एजाज, फैसल और सारिफ के नाम शामिल हैं। जीयनपुर पुलिस ने डीआईजी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों द्वारा तैयार किए गए कथित फर्जी दस्तावेजों की जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई की उम्मीद है। जीयनपुर कोतवाल जीतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed