फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One accused of robbing a female teacher arrested, another is being searched

Azamgarh News: महिला शिक्षक से लूट करने का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

Sun, 11 May 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
One accused of robbing a female teacher arrested, another is being searched
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की है। एक अंतरजनपदीय लुटेरे सत्यम राजभर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही 15 अप्रैल को खानजहांपुर में महिला शिक्षक से हुई लूट की घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से लूट की धनराशि 31,150 रुपये, एक तमंचा और एक मोबाइल बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल को फूलपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार आर्य ने शिकायत दर्ज की थी कि वह अपनी पत्नी के साथ पलिया बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा यूपी ग्रामीण शाखा से एक लाख रुपये निकालकर स्कूटी से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

खानजहांपुर से सैदपुर रोड पर दो बाइक सवारों ने पत्नी के सिर पर हमला कर स्कूटी गिरा दी और सोने की चेन, एक लाख रुपये नकद, मोबाइल, पासबुक और स्कूल की चाबी वाला पर्स लूट लिया। मामले में फूलपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। एसपी ग्रामीण चिराग जैन और क्षेत्राधिकारी फूलपुर अनिल वर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सच्चिदानंद ने शनिवार की सुबह बिलारमऊ-कटार मार्ग पर भट्टे के पास सत्यम राजभर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सत्यम सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के उरनुखा गांव का निवासी है। दूसरा आरोपी जौनपुर जनपद के सरपतहां थाना क्षेत्र के चौबहा गांव निवासी दिपांकल तिवारी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed