फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One accused of gang rape with teenager arrested

Azamgarh News: किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
One accused of gang rape with teenager arrested
कप्तानगंज थाना क्षेत्र में किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म व आत्महत्या के मामले में आरोपित एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं महिला से जुड़े अपराध में त्वरित कार्रवाई न करने के आरोपित सिपाही के खिलाफ भी एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हो गया है। उधर, पीएम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।शनिवार की रात लघुशंका के लिए गई किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। देर होने पर उसका भाई उसे ढूंढने निकला तो सिवान में दो युवकों नागेंद्र व आदर्श को बहन के साथ गंदी हरकत करते हुए देखा। वह उसे लेकर घर आया। परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें धमकी देकर भगा दिया गया। जबकि भाई थाने पहुंचा तो वहां त्वरित कार्रवाई के बजाय पुलिस ने डांट डपट कर यह कहते हुए भगा दिया कि सुबह आना। उधर रात में ही घटना से आहत किशोरी ने साड़ी का फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। छोड़े गए सुसाइड नोट में उसने दोनाें आरोपियों पर दुष्कर्म करने की बात लिखी थी। पूरे मामले में दिन भर लीपापोती के प्रयास के बाद देर रात भाई की तहरीर पर कप्तानगंज थाना पुलिस ने आदर्श व नागेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आदर्श को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि नागेंद्र की तलाश में पुलिस लगी हुई है। वहीं इस पूरे प्रकरण में सिपाही राहुल की लापरवाही भी सामने आयी है। जिस पर एसपी ने उसे रविवार की रात ही निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ एफआईआर का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर कप्तानगंज थाने में उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव घर पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी संग दुष्कर्म व आत्महत्या मामले में दो नामजद अभियुक्तों में शामिल आदर्श को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा फरार आरोपी नागेंद्र की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। एसपी के निर्देश पर लापरवाही बरतने वाले सिपाही पर भी मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed