फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One accused of cheating of Rs 30 lakh arrested, two absconding

Azamgarh News: तीस लाख रुपये की ठगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Sat, 03 Aug 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
One accused of cheating of Rs 30 lakh arrested, two absconding
गंभीरपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को तीस लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को दयालपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। उक्त आरोपी के खिलाफ दो अगस्त को गंभीरपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी प्रेम प्रकाश यादव ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दिया। जिसमें उन्हाेंने बताया कि मुंबई के रहने वाले विनोद विष्ट से उनकी जान पहचान पहले से है। विनोद विष्ट जो फिल्म बनाने का काम करते हैं उक्त फिल्म निर्माण में निवेश करने के लिए बातचीत की थी। बातचीत के क्रम में विभिन्न तिथियों में 30 लाख रुपये विभिन्न खातों के माध्यम से उन्होंने भेजा।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी विनोद विष्ट और उसके दो साथी अविनाश गोला फ्लैट नंबर बी-104 जयसिंहपुर बृन्दावन मथुरा, विरेंद्र सिंह और जगमोहन सिंह मकान नंबर-218 गली नंबर-5 गोरा नगर थाना बृन्दावन मथुरा ने एक आर्टिकल को कीमती धातु बताया। फार्म हाउस सिंघड़ा आकर कथित कीमती धातु को 50 लाख का बताया। पैसे के एवज में इसे पीड़ित के पास गिरवी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त सामान के बदले और फिल्मों में निवेश के नाम पर अभियुक्तगण द्वारा उनसे कुल 30 लाख रुपये लिया गया। जब सामान को खोलकर देखा गया तो रुई में लिपटा हुआ एक तांबे का लोटा निकला। पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। पकड़ा गया आरोपी विनोद विष्ट मुंबई का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed