फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One accused in the robbery of a bullion businessman is a kingpin and the other is named as a rapist.

Azamgarh News: सराफा व्यवसायी से लूट में एक आरोपी सरगना तो दूसरा दुष्कर्मी में है नामजद

Wed, 20 Nov 2024 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
One accused in the robbery of a bullion businessman is a kingpin and the other is named as a rapist.
निजामाबाद। सुल्तानपुर के गोसाइगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव के पास छह नवंबर की शाम सराफा कारोबारी के साथ लूट हुई थी। इस मामले एक आरोपी गैंग का सरगना तो दूसरा दुष्कर्मी का आरोपी है। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ निजामाबाद थाने में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। इतना ही नहीं पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी को जिलाबदर कर दिया गया था। इसके बाद भी वह जिले में रहकर अन्य जिलों में भी लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा था। हालांकि निजामाबाद थाने की पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक निजामाबाद थाना क्षेत्र के घूरीपुर गांव निवासी मिस्टर उर्फ मैनूद्दीन व मुस्लिमपट्टी निवासी मिर्जा अरबाज उर्फ डॉक्टर काफी समय से जरायम की दुनिया में हैं। वह गैंग बनाकर आजमगढ़ समेत अन्य जिलों में अब तक कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव के पास छह नवंबर की शाम सराफा कारोबारी सुरेश सोनी से 25 लाख की लूट की थी। निजामाबाद थाना प्रभारी हिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मिस्टर उर्फ मैनूद्दीन के खिलाफ कुल करीब 11 मुकदमे निजामाबाद थाने में दर्ज है। इसमें चोरी व गोवध जैसे गंभीर अपराध शामिल है। पुलिस उस के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चुकी है। वहीं उसका दूसरा साथी मिर्जा अरबाज उर्फ डॉक्टर के खिलाफ निजामाबाद थाने में दुष्कर्म व चोरी व लूट जैसे मुकदमे दर्ज हैं। एसडीएम निजामाबाद ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए उसे जिलाबदर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed