{"_id":"62121b60429a117a2d210f0d","slug":"once-again-azamgarh-police-in-highlight-claim-of-recovery-of-illegal-arms-in-huge-quantity-but-found-only-one-5-person-arrested-including-car-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में आजमगढ़ पुलिस: भारी मात्रा में अवैध असलहों की बरामदगी का दावा, मगर मिला मात्र एक, कार समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चा में आजमगढ़ पुलिस: भारी मात्रा में अवैध असलहों की बरामदगी का दावा, मगर मिला मात्र एक, कार समेत पांच गिरफ्तार
Sun, 20 Feb 2022 04:13 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Feb 2022 04:13 PM IST
सार
आजमगढ़ पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से एक पिस्टल, 40 कारतूस व 7 मोबाइल बरामद किया। 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अपनी विज्ञप्ति में भारी मात्रा में अवैध असलहा और कारतूस बरामदगी का दावा किया।
विज्ञापन
आजमगढ़ पुलिस की गिरफ्त में कार सवार पांच तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले की पुलिस एक बार फिर से चर्चा में है। कारण ये कि पुलिस ने विज्ञप्ति में भारी मात्रा में अवैध असलहा और कारतूस बरामदगी का दावा किया है, लेकिन उसमें मात्र एक पिस्टल शामिल है।
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य ने मीडिया सेल में जारी विज्ञप्ति में बताया कि देवगांव कोतवाली पुलिस शनिवार की रात निहोरगंज-मेहनाजपुर मार्ग पर बने शेखपुर-बछौली वैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान एक कार बैरियर पर पहुंची। पुलिस ने जैसे ही कार को रोका तो उसमें सवार पांच लोग भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपियों में तीन आजमगढ़ के
पूछताछ करने पर पांचों ने अपना नाम विवेक सिंह उर्फ मोनू निवासी परिसीनीया थाना मेहनाजपुर, पंकज कुमार सिंह निवासी चिलबिला थाना मेहनाजपुर,संदीप सिंह मेहनाजपुर, अभिषेक दीक्षित नायकडीह सोनियापार थाना खानपुर जिला गाजीपुर और गोपी मौर्य निवासी गौसपुर परमंदा थाना अकबरपुर जिला अंबेडकर नगर बताया। इनके पास से एक पिस्टल, 40 कारतूस व सात मोबाइल के अलावा एक आई-20 कार बरामद किया।
विज्ञापन
पढ़ेंः तिलक के दिन ही युवक को मारी गोली, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
असलहों की तस्करी की बात कबूली
एसपी ने बताया कि पूछताछ में सभी ने बताया कि वे मध्यप्रदेश के खंडवा और बृजेश दूबे निवासी दंडहल थाना मेहनाजपुर से अवैध शस्त्र और कारतूसों की तस्करी करते हैं। पांचों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। एसपी ने मीडिया को जारी विज्ञप्ति में भारी मात्रा में अवैध शस्त्र के बरामदगी का दावा किया है लेकिन बरामदगी में मात्र एक पिस्टल ही शामिल है।