आजमगढ़: तिलक के दिन ही युवक को मारी गोली, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
आजमगढ़ के कौरागहनी गांव निवासी विशाल यादव (25) पुत्र राजबहादुर यादव की रविवार को गांव निवासी पिंटू यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पिंटू ने अपने पास रखे तमंचे से विशाल गोली मार दी। गोली विशाल के सीने में लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले के कौरागहनी गांव में रविवार सुबह एक युवक को उसके गांव के ही दोस्त ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने से घायल युवक की स्थिति गंभीर है। घायल युवक का आज ही तिलक होना था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरागहनी गांव निवासी विशाल यादव (25) पुत्र राजबहादुर यादव की रविवार को गांव निवासी पिंटू यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान दोनों में गालीगलौज होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान बात बढ़ गई और पिंटू ने अपने पास रखे तमंचे से विशाल गोली मार दी।
गोली विशाल के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद पिंटू असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गया। जानकारी होते ही घायल विशाल के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर स्थानीय अस्पताल आए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख कर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
गांव में तनाव, फोर्स तैनात
विशाल का आज ही तिलक होने वाला था। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे रंजिश को लेकर हुए कहासुनी के दौरान गांव के ही युवक ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया है।
सूचना मिलते ही सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक घायल को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया है। वहीं पुलिस जांच की कवायद में जुटी हुई है।
पढ़ेंः चर्चा में आजमगढ़ पुलिस: भारी मात्रा में अवैध असलहों की बरामदगी का दावा, मगर मिला मात्र एक, कार समेत पांच गिरफ्तार