फिर आजमगढ़ पहुंची ATS: आतंकी सबाउद्दीन से जुड़े साक्ष्यों की तलाश, तीन युवकों से पूछताछ
आजमगढ़ के अमिलो निवासी सबाउद्दीन को एटीएस ने तीन अगस्त को उठाया था। लखनऊ में नौ अगस्त को सबाउद्दीन को आईएसआईएस से जुड़ा आतंकी करार दिया गया। उसी मुकदमे की विवेचना के सिलसिले में एटीएस टीम गुरुवार को आजमगढ़ पहुंची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के अमिलो में एक बार फिर एटीएस पहुंची। एटीएस की टीम ने गांव से तीन युवकों को उठाया। मुबारकपुर थाने ले जाकर आतंकी सबाउद्दीन से जुड़े साक्ष्यों की बाबत पूछताछ की। कोई सुराग हाथ न लगने पर तीनों को शाम में छोड़ दिया।
आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते राजनैतिक दल एआईएमआईएम से जुड़े सबाउद्दीन को एटीएस ने तीन अगस्त को अमिलो से उठाया था। उसके साथ दो और युवकों को उठाया गया था। लखनऊ में नौ अगस्त को एटीएस ने सबाउद्दीन को आईएसआईएस से जुड़ा आतंकी करार दिया था। इसके साथ ही उस पर जेहाद के लिए युवाओं को तैयार करने का आरोप भी लगाया था।
मस्जिद के पास स्थित पोखरी का नक्शा बनवाया
गुरुवार को एटीएस टीम पहले आतंकी सबाउद्दीन के घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद अमिलो बाजार निवासी अबु ओसमा व अबु वकास को उनकी दुकान से उठा लिया। यहां से टीम के सदस्य एक अन्य घर पहुंचे और वहां से अबुशाद को उठाया। पूर्व में सबाउद्दीन के साथ उठाए जाने के बाद छोड़ दिए गए जीशन से भी पूछताछ की।
ओमैर राशिद के घर भी टीम पहुंची। उठाए गए तीनों युवकों को एटीएम मुबारकपुर थाने पर लेकर पहुंची और वहां कड़ाई से पूछताछ की गई। कोई साक्ष्य न मिलने पर एटीएस ने तीनों को छोड़ दिया। इसके बाद बौरे हाजी मस्जिद के पास स्थित बांस की खूंटी व पोखरी का नक्शा भी बनाया।
युवकों का कुछ बताने से इनकार
एटीएस आतंकी सबाउद्दीन से जुड़े किसी साक्ष्य की तलाश में आई थी। एटीएस के जिम्मेदारों ने तो इस बात का कोई खुलासा नहीं किया कि साक्ष्य क्या है लेकिन जानकारी मिली है कि सबाउ्दीन की कोई पेन ड्राइव एटीएस टीम खोज रही है। उठाए गए तीनों युवकाें के साथ उनके परिजन भी इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।
सबाउद्दीन के कपड़े व दवा ले गई टीम
एटीएस के सदस्यों ने भाई सालिम से सबाउद्दीन के कपड़े व दवाएं मंगवाई और उसे अपने साथ ले गई। सालिम के अनुसार सबाउ्दीन को सांस फूलने की बीमारी है।
पढ़ेंः आजमगढ़ से ISIS का आतंकी गिरफ्तार: मुस्लिम युवाओं का करता था ब्रेन वॉश, आरएसएस के सदस्य थे निशाने पर