फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On the sixth day, three candidates bought nomination papers in 13 sets

छठवें दिन तीन प्रत्याशियों ने 13 सेट में खरीदा नामांकन पत्र

Sat, 04 Jun 2022 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
On the sixth day, three candidates bought nomination papers in 13 sets
आजमगढ़। जनपद के सांसद रहे अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई आजमगढ़ संसदीय सीट के नामांकन का कार्य जारी है। शनिवार को नामांकन के छठवें दिन कुल तीन प्रत्याशियों ने 13 सेट में नामांकन पत्र खरीदा जबकि तीन प्रत्याशियों ने पांच सेट में नामांकन दाखिल किया। आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के नामांकन का कार्य तेजी से चल रहा है। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा के दिनेश लाल यादव और सपा प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है। जिसे देखते हुए सोमवार को काफी गहमा गहमी देखने को मिलेगी। शनिवार को नामांकन के छठवें दिन नामांकन को लेकर काफी गहमा गहमा रही। हालांकि किसी बड़ी पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। लेकिन फिर भी छह दिनों तक चलें नामांकन में शुक्रवार को सबसे अधिक तीन नामांकन दाखिल हुए। शनिवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से महेन्द्र चौहान ने एक सेट, भारतीय जनता पार्टी से दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने तीन सेट, समाजवादी पार्टी से रमाकांत यादव ने चार सेट, आईएनसी से श्यामदेव ने एक सेट, भारतीय जननायक पार्टी से योगेंद्र यादव ने दो सेट, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रमेश कुमार राजभर ने दो सेट इस प्रकार कुल तीन प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा। इसके साथ ही जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) से जयनाथ उर्फ जयनाथ चौहान, निर्दलीय से वीरेंद्र कुमार ने एक-एक सेट और प्रगतिशील समाज पार्टी से धीरज ने तीन सेट नामांकन पत्र दाखिल किया। इस प्रकार कुल 03 प्रत्याशियों ने पांच सेट नाम निर्देशन पत्र जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed