{"_id":"6543dc8a1eaf4c01cf08ed77","slug":"on-the-orders-of-sp-fraud-case-registered-after-two-and-a-half-months-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-6842-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एसपी के आदेश पर ढाई माह बाद दर्ज हुआ ठगी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एसपी के आदेश पर ढाई माह बाद दर्ज हुआ ठगी का मुकदमा
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले मध्यप्रदेश निवासी एक परिवार को ठगों ने नशीला शीतल पेय पिला दिया था। इसके बाद मोबाइल व नकदी लेकर फरार हो गए थे। पीड़ित थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए चक्कर काटता रहा लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। तब एसपी से गुहार लगाई। लगभग ढाई माह बाद एसपी के निर्देश पर पीड़ित की तहरीर पर अहरौला थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया।
मध्य प्रदेश के दतिया जिले के लहर हवेली निवासी शीतला प्रसाद परिवार के साथ कई सालों से अहरौला कस्बे में किराये पर कमरा लेकर रहते है। वह ठेले पर घूम-घूम कर फुल्की पानी बेचने का काम करते हैं। बीते 15 अगस्त को दिन में एक व्यक्ति फुल्की लेने के लिए आया। फुल्की लेकर पैसा देने के बाद उसने शीतला से साथ लाए अनार का जूस पीने को दिया। जिसे शीतला के साथ ही उसकी पत्नी व बेटे ने भी पी लिया। अर्ध बेहोशी की हालत में उक्त व्यक्ति ने शीतला से उसके मोबाइल का पिन भी पूछ लिया। कुछ ही देर बाद तीनों जब बेहोश हो गए तो उक्त् व्यक्ति गल्ले में रखा 20 हजार रुपये नकद के अलावा शीतला की मोबाइल लेकर फरार हो गया। देर शाम शीतला का साथी पहुंचा तो तीनों को बेहोश देख पानी आदि छिड़का। होश में आने पर शीतला ने गल्ले से 20 हजार रुपये व अपनी मोबाइल गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। उधर उचक्का शीतला के मोबाइल का प्रयोग कर उसके दो खातों से कुल 79 हजार रुपये भी निकाल लिया। इसके बाद से ही पीड़ित थाने का चक्कर लगा रहा था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। थक हारकर पीड़ित ने सोमवार को एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को अहरौला थाना पुलिस ने पीड़ित शीतला का मुकदमा पंजीकृत किया।