फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On Independence Day, students were made to dance to a song demanding Akhilesh to be made CM, assistant teacher suspended

Azamgarh News: स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में अखिलेश को सीएम बनाने के गाने पर बच्चों से लगवाए ठुमके, सहायक अध्यापक निलंबित

Tue, 19 Aug 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
On Independence Day, students were made to dance to a song demanding Akhilesh to be made CM, assistant teacher suspended
03 कोयलसा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मंगरुपुर में सपा के गाने पर डांस कर रहे बच्चों का तालियां
आजमगढ़। जिले के कोयलसा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मगरुपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीएम बनाने के लिए गाने बजाये जा रहे हैं। जिसपर बच्चे ठुमके लगा रहे हैं और सहायक अध्यापक तालियां बजाकर उनको उत्साहित कर रहे हैं। वायरल वीडियो पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ने आपत्ति दर्ज कराते हुए डीएम से शिकायत की है। मामला संज्ञान में आते ही ठुमके लगवाने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र कोयलसा में प्राथमिक विद्यालय मगरुपुर में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां देशभक्ति के गीत की जगह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और पीडीए के प्रचार-प्रसार वाले गीत बजाए गए और छात्र उसी पर डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विद्यालय के सहायक अध्यापक सुनील यादव डांस कर रहे बच्चों को प्रेरित करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, वे बच्चों की प्रस्तुति पर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन करते भी दिखे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिला प्रशासन से संबंधित अध्यापकों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तत्काल निलंबन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का संदेश राष्ट्रप्रेम और सम्मान का होता है, लेकिन विद्यालय की इस हरकत ने पर्व की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा ने गंभीरता से लिया और तत्काल प्रभाव से सहायक अध्यापक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। जिसपर बीएसए राजीव पाठक ने संबंधित सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी कोयलसा को सौंपी गई है। संबंधित सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed