फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On Holi, duty depot personnel will be given awards for 11 consecutive days.

Azamgarh News: होली पर 11 दिन लगातार ड्यूटी डिपो कर्मियों को दिलाएगी पुरस्कार

Mon, 18 Mar 2024 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
On Holi, duty depot personnel will be given awards for 11 consecutive days.
होली पर बड़े पैमाने पर लोगों के आवागमन को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से डिपो की बसों का 11 दिन विशेष संचालन कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं। 22 मार्च से एक अप्रैल तक 11 दिन बसों को विशेष संचालन रहेगा। इसके लिए प्रोत्साहन योजना को भी लागू कर दिया गया है। ऐसे में 11 दिन लगातार ड्यूटी डिपो कर्मियों को पुरस्कार दिलाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए प्रोत्साहन योजना को भी लागू कर दिया गया है। डिपो कर्मचारियों को इन 11 दिनों में लगातार ड्यूटी करनी होगी। ऐसे में डिपो के चालक-परिचालकों व संविदा से लेकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को प्रोत्साहन योजना के जरिए सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

11 दिन लगातार ड्यूटी करते हुए 3300 किमी का सफर तय करने वाले चालक परिचालकों को 4400 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं 10 दिन ड्यूटी कर 3000 किमी का सफर करने वाले कर्मचारियों को 3500 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सब के बीच इससे ज्यादा सफर करने पर प्रति किमी 55 पैसे के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। वहीं सम्मानित होने वाले कर्मचारियों की सूची क्षेत्रीय कार्यालय में भेजी जाएगी। वहीं डिपो परिसर में अप्रैल माह में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर इन कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed