फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On-grid solar power plants will be installed in 13 government schools of the district

Azamgarh News: जिले के 13 राजकीय विद्यालयों में लगेंगे आनग्रिड सोलर पावर प्लांट

Thu, 15 Dec 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
On-grid solar power plants will be installed in 13 government schools of the district
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित राजकीय विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली गुल नहीं होगी। यूपीनेडा द्वारा विद्यालय में पांच किलोवाट क्षमता के आनग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जानी है। इसके लिए यूपीनेडा लखनऊ उप्र. से निर्देश भी जारी हो चुका है। इसी वित्तीय वर्ष में 13 विद्यालयों में इन्हें लगाया जाएगा। शासन ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को सौर ऊर्जा का प्रयोग करने का निर्देश देते हुए अपने परिसर स्थित भवनों की खाली छतों पर सोलर पैनल लगाने को कहा है। कारण कि गर्मी के दिनों में बिजली गुल होने पर बच्चों को गर्मी से परेशान होना पड़ता है। वहीं बारिश के समय में उमस के साथ ही अंधेरे की भी समस्या होती है। जिससे शिक्षा व्यवस्था काफी प्रभावित होती है। शिक्षक से लगायत छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए शासन ने जिले के 13 राजकीय विद्यालयों में यूपीनेडा द्वारा विद्यालयों में पांच किलोवाट क्षमता के आरग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जानी है। इससे न केवल लाभ मिलेगा बल्किविद्यार्थियों के बीच सौर ऊर्जा के प्रयोग को लेकर जागरूकता आएगी। वहीं स्कूलों का बिजली उपभोग भी घटेगा। वरिष्ठ परियोजना अधिकारी प्रभारी नेडा फिरोज अहमद ने बताया कि जिले के 13 राजकीय विद्यालयों में आनग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना होगी। इसके लिए शासन ने निर्देश जारी कर दिया है। जल्द ही इस पर कार्य शुरु होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed