फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Oldman died while bike racing between two youths

ाइक रेस करते हुए वृद्ध को उड़ाया, हुई मौत

Wed, 16 Oct 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Oldman died while bike racing between two youths
सरायमीर। सरायमीर थाने के संजरपुर बाजार के पास शर्त लगाकर बाइक रेस लगा रहे युवकों की बाइक की टक्कर लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। बुधवार की दिन में निजामाबाद थाने के दाऊदपुर गांव के पास हुए हादसे में बाइक की जोरदार टक्कर से वृद्ध हवा में उछल गया । जबकि दोनों बाइक आटोरिक्शा से टकरा गई और दोनों युवक भी घायल हो गए।
विज्ञापन

नियाज खान (65) निजामाबाद थाने के दाऊदपुर गांव का निवासी था। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे एक युवक अपनी पल्सर और दूसरे अपाची बाइक लेकर संजरपुर बाजार पहुंचे। दोनों युवकों ने एक दूसरे से बाइक रेस लगा रहे थे। निजामाबाद थाने के दाऊदपुर गांव के पास नियाज खान सड़क पार कर रहा था। तभी दोनों बाइक उधर से गुजरी इस दौरान अनियंत्रित एक बाइक नियाज को जोरदार टक्कर मारते हुए आटोरिक्शा से टकरा गई। जबकि दूसरी बाइक भी पीछे से आकर उससे भिड़ गई। इस दौरान नियाज और दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने नियाज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक घायल दोनों बाइक सवारों के नाम और पते की जानकारी नहीं हो सकी थी। इसीक्रम में निजामाबाद थाने के खुटहना गांव निवासी दानिश (25) पुत्र शफीक बुधवार को अपनी बाइकसे कहीं जा रहा था। जैसे ही वह कुजियारी गांव के पास पहुंचा कि सामने से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे दानिश घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed