फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   old Woman Assaulted Deputy Chief Minister and Health Minister Take Cognizance Guard Removed

UP: वृद्धा से मारपीट...उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अपर निदेशक से मांगी रिपोर्ट; गार्ड को हटाया गया

Fri, 13 Mar 2026 07:03 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 13 Mar 2026 07:03 PM IST
सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ जिले में एक वीडियो वायरल हुआ था। मंडलीय जिला चिकित्सालय में बुजुर्ग महिला और उसका बेटा फूट-फूट कर रो रहे थे। आरोप था कि यहां चिकित्सक और सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को पीटा है। खबरें मीडिया में आने के बाद उच्चाधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
old Woman Assaulted Deputy Chief Minister and Health Minister Take Cognizance Guard Removed
बिलखते हुए आपबीती सुनाती 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उनका बेटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

आजमगढ़ के मंडलीय जिला चिकित्सालय में बुजुर्ग महिला और उसके तीमारदार के साथ कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। अपर निदेशक से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। इधर, सीएमओ ने इमरजेंसी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड केदार सिंह को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के अपर निदेशक को मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने और तीन दिन में जांच आख्या पेश करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूट-फूट कर रोई थी बुजुर्ग महिला और बेटा

सिधारी के करनपुर गांव निवासी करनी सेना के पूर्वांचल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह परिहार अपनी 85 वर्षीय मां सावित्री देवी को इलाज के लिए बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। सुबह के समय उनकी मां एक दुर्घटना में घायल हो गई थीं, उनके हाथ में चोट लगी थी। देवेंद्र ने बताया कि वह मां को लेकर जिला अस्पताल के कमरा नंबर 26 में डॉ. विनोद को दिखाने पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मरीज को ठीक से देखे बिना ही प्लास्टर कराने के लिए भेज दिया। 

इस पर उन्होंने डॉक्टर से कहा कि पहले एक्स-रे कराकर जांच कर ली जाए, उसके बाद ही प्लास्टर कराएं। आरोप है कि इतना सुनते ही डॉक्टर भड़क गए और उन्हें वहां से भगा देने की बात कहने लगे। जब उन्होंने कहा कि आप इमरजेंसी के डॉक्टर हैं तो मरीज को क्यों भगा रहे हैं, तभी डॉक्टर ने थप्पड़ मार दिया। 

सुरक्षाकर्मियों ने भी पीटा था

इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी भी आ गए और उन्होंने भी मारपीट शुरू कर दी। देवेंद्र सिंह ने कहा कि 85 वर्षीय मां से भी दुर्व्यवहार किया गया और उनका हाथ मोड़ दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए साफ कहा कि मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। अस्पताल आने वाला हर मरीज सरकार के लिए भगवान के समान हैं। उसे बेहतर व सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिलना सरकार की प्राथमिकता है। 

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जांच रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के अपर निदेशक को मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

अभी मैं लखनऊ में मीटिंग में हूं। मुझे जानकारी हुई है, मैंने एसआईसी को मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसे शासन को भेज दिया जाएगा, जो भी दोषी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - डाॅ. विजय कुमार सिंह, एडी हेल्थ।

जानकारी होने के बाद मैंने अस्पताल का निरीक्षण किया और लोगों से जानकारी ली है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एनआर वर्मा, सीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed