{"_id":"6488102accf611e063034be4","slug":"old-man-who-went-out-to-buy-diesel-died-in-road-accident-in-azamgarh-2023-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: डीजल लेने के लिए निकले वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, रात भर खाई में पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: डीजल लेने के लिए निकले वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, रात भर खाई में पड़ा रहा शव
Tue, 13 Jun 2023 12:13 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:13 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के जोगी बांध के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे खाई में एक वृद्ध का शव ग्रामीणों ने देखा। शिनाख्त खैरूद्दीनपुर गांव निवासी लालजी यादव (60) के तौर पर हुई। बीती रात से लालजी लापता थे।
विज्ञापन
वृद्ध की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के जोगी बांध के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे खाई में एक वृद्ध का शव ग्रामीणों ने देखा। शिनाख्त खैरूद्दीनपुर गांव निवासी लालजी यादव (60) के तौर पर हुई। लालजी बीती रात घर से डीजल लेने के लिए निकले थे और लापता हो गए थे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए और पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
पवई थाना के खैरूद्दीनपुर गांव निवासी लालजी यादव (60) सोमवार देर शाम घर से डीजल लेने के लिए साइकिल से निकले थे। रास्ते में जोगी बांध के पास अज्ञात वाहन से साइकिल में टक्कर हो गई। जिसके बाद वे सड़क किनारे ही खाई में चले गए। वहीं देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने अपने स्तर से तलाश की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 1.40 करोड़ की डकैती मामले में अब तक चार जेल गए, दो नामजद सहित 9 की तलाश
विज्ञापन
घंटों की खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए तो खाई में लाल जी यादव को मृत हाल में देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
Trending Videos
परिजन शव लेकर घर चले आए और पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। लालजी यादव तीन पुत्री व एक पुत्र के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।