फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   old man went out with wedding procession search of bride in azamgarh remained unmarried

UP: दुल्हन की तलाश में बरात लेकर निकला बुढ़वा..., फिर रह गया कुंवारा; देवी-वेवाताओं की झांकी ने मोहा मन

Sat, 15 Mar 2025 03:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Mar 2025 03:12 PM IST
सार

आजमगढ़ में भी होली का समापन हो गया। इस अवसर पर शहर के कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकालीं गईं। होली गीताें पर लोग ठुमके लगा रहे थे। वहीं, प्रशासन भी सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद रहा।

विज्ञापन
old man went out with wedding procession search of bride in azamgarh remained unmarried
आजमगढ़ में होली के अवसर पर हुड़दंग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के अवसर पर शहर से लेकर गांव तक शोभायात्रा निकाली गई और उसमें शामिल देवी-देवताओं की झांकी दर्शन कर लोग निहाल हो उठे। शहर में श्री बजरंग दल गोला अखाड़ा की ओर से संत प्रसाद अग्रवाल की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में शंकर-पार्वती, हनुमान जी व मां काली, राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी सजाई गई थी। 

विज्ञापन


शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर से निकलकर मुख्य चौक, मातवरगंज, लालडिग्गी, पुरानी सब्जीमंडी, चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, कोट, दलालघाट होते हुए बिहारी जी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


श्री जगदीश जी हनुमान दल अखाड़ा की ओर से बुढ़वा की बरात निकाली गई। दुल्हन की तलाश में निकला बुढ़वा दुल्हन न मिलने के चलते एक बार फिर कुंवारा रह गया। वहीं बरात में विभिन्न प्रकार की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झांकी शुरुआत की आरती उतारकर और देवी-देवताओं को माला पहनाकर की गई। झांकी को बाहर से आए कलाकारों के साथ स्थानीय बच्चों ने सजाया। सबसे आगे भगवान श्री गणेश, श्रीकृष्ण-सुदामा, शंकर-पार्वती, भारत माता और उसके बाद सुदामा-बलदेव की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

वहीं दूल्हा मंहगू एक बार फिर बरातियों के साथ दुल्हन की खोज में निकाला, लेकिन उसे निराशा ही हाथ लगी और एक बार फिर कुंवारा रह गया। शोभायात्रा के दौरान युवा अबीर-गुलाल उड़ाते, नाचते-गाते चल रहे थे। 


झांकी जामा मस्जिद से निकलकर, पुरानी कोतवाली, तकिया, कोट, दलालघाट, सीताराम होते हुए पुन: पुरानी कोतवाली, मुख्य चौक, मातबरगंज, लालडिग्गी होते हुए पुरानी सब्जीमंडी होते हुए पुरानी कोतवाली स्थित श्रीरामलीला मैदान पहुंच संपन्न हुई। शोभायात्रा संपन्न होने पर अखाड़े के प्रबंधक विभाष सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed