फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   old man died by drowning in tamasa river

तमसा नदी में डूब कर वृद्ध की हुई मौत

Sat, 29 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
old man died by drowning in tamasa river
आजमगढ़। शहर कोतवाली अंतर्गत नरौली पुल के पास लोगों ने तमसा नदी में एक शव उतराया हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ ही देर में मृतक की पहचान हो गई।
विज्ञापन

तमसा नदी पर बने नरौली पुल से गुजर रहे लोगों ने शुक्रवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे एक शव बहता हुआ देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाल कर शिनाख्त की कवायद में जुट गई। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भी शव की फोटो शिनाख्त के लिए प्रसारित कर दिया। जिसका परिणाम रहा कि कुछ ही देर में शव की पहचान 75 वर्षीय लालजी विश्वकर्मा पुत्र स्व. सुरेश विश्वकर्मा निवासी हरिवंशपुर पहलवानपुर तिराहा थाना सिधारी के रुप में की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed