{"_id":"65d886ffbab802ff7e069188","slug":"old-man-died-attack-wild-pig-six-injured-two-critical-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आजमगढ़ में जंगली सुअर के हमले में अधेड़ की मौत, छह लोग घायल; दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आजमगढ़ में जंगली सुअर के हमले में अधेड़ की मौत, छह लोग घायल; दो की हालत गंभीर
Fri, 23 Feb 2024 05:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 23 Feb 2024 05:29 PM IST
सार
आजमगढ़ के बस्ती गांव में जब जंगली सूअर अचानक पहुंचा तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हो-हल्ला करते हुए लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान भी लोग जख्मी हो गए। फिलहाल घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र सठियांव में चल रहा है।
विज्ञापन
Azamgarh news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थानाक्षेत्र के बस्ती गांव में शुक्रवार को जंगली सुअर के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में से गंभीर दो लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। अन्य का स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पर इलाज चल रहा है।
यह है मामला
जहानागंज के बस्ती गांव में सुबह जंगली सुअर घुस गया। घर के सामने बैठे 58 वर्षीय बंगाली राम पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि सुअर ने गांव के रामकिरत (55), सुबाष (50), चंद्रबली (60), श्यामदेव (55), त्रिलोकी (40) व गुलशन राम (17) को भी घायल कर दिया।
घटना के बाद आनन-फानन दौड़े लोगों की मदद से सभी को स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बंगाली राम को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देखते हुए रामकिरत व सुबाष को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र सठियांव में चल रहा है।