{"_id":"5d27802a8ebc3e6cd5066574","slug":"old-man-death-in-rain-off-wall-falling-azamgarh-news-vns472318922","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी की दीवार ढही, वृद्ध समेत दो दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी की दीवार ढही, वृद्ध समेत दो दबे, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सठियांव/बलरामपुर। तीन दिनों से लगातार हो रही बरसात के चलते मुबारकपुर व जहानागंज थाना क्षेत्रों में दो कच्चे मकान गिर गए। जिससे एक वृद्ध व विवाहिता मलबे में दब गईं। दोनों को किसी तरह मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं महिला का इलाज चल रहा है।
पहली घटना मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुरसंडा गांव में गुरुवार की सुबह घटी। गांव निवासी 65 वर्षीय तकदीर अली पुत्र इसहाक गुरुवार की सुबह अपने घर में ही सो रहा था। इसी दौरान उसके कच्चे मकान की एक दीवार भरभरा कर गिर पड़ी और वह मलबे में दब गया। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो मलबा हटा कर वृद्ध को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार बच्चों का पिता था। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं जहानागंज थाना क्षेत्र के इदिलपुर गांव निवासीनी 32 वर्षीया अनीता पत्नी बबलू गुरुवार की सुबह अपने कच्चे मकान में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान मिट्टी की एक दीवार गिरी और मलबे में दब कर वह घायल हो गई। उसे भी परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।