{"_id":"69ed10c933d439d71f0fabe5","slug":"oh-god-we-are-true-because-we-are-studying-children-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-149194-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हे भगवान, हम हैं सच्चे, क्योंकि हम पढ़ते बच्चे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हे भगवान, हम हैं सच्चे, क्योंकि हम पढ़ते बच्चे...
विज्ञापन
भागवत ग्राम सभा के कवि सम्मेलन में पाठ करती कवियित्री।
जहानागंज। भागवत ग्राम सभा में शुक्रवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी ओजपूर्ण, भावपूर्ण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का माहौल इतना जीवंत रहा कि देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट और “वाह-वाह” की गूंज से पूरा परिसर कविमय बना रहा।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर वशिष्ठ अनूप ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच समाज में सकारात्मक चेतना और सांस्कृतिक जागरूकता का संचार करते हैं। कवि सम्मेलन में गोरखपुर से आए भूषण त्यागी, बिहार से नागेश शांडिल्य तथा देवरिया से बादशाह प्रेमी ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
उनके शब्दों में जहां ओज और राष्ट्रभावना थी, वहीं सामाजिक विसंगतियों पर तीखा प्रहार भी देखने को मिला। इसी क्रम में कवि नागेश शांडिल्य ने अपनी विशिष्ट शैली में प्राइमरी स्कूल और मिड-डे मील पर व्यंग्य प्रस्तुत करते हुए “प्राइमरी के पांच फायदे” गिनाए। उनकी पंक्तियां “हे भगवान, हम हैं सच्चे, क्योंकि हम पढ़ते बच्चे” ने उपस्थित शिक्षकों और श्रोताओं के बीच खासा उत्साह भर दिया।
विज्ञापन
देवरिया से गुनगुन गुप्ता, लखनऊ से अंकिता शुक्ला एवं अयोध्या से रुचि दुबे ने महिला सुरक्षा, समाज में नारी की स्थिति और समकालीन विषयों पर अपनी प्रभावशाली कविताओं से दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। संचालन डॉ. ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री शिव प्रकाश चौबे, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार चौबे, संयोजक ओम प्रकाश चतुर्वेदी, प्रेम प्रकाश चतुर्वेदी, डॉ. हरिप्रकाश चौबे, डॉ. दीपक चतुर्वेदी, नमो प्रकाश चौबे, सुधांशु चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।