{"_id":"681e49330a78f105aa07f0a5","slug":"officers-in-action-notice-to-13-centers-for-not-purchasing-wheat-properly-in-azamgarh-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में अफसर: गेहूं खरीद ठीक नहीं होने पर 13 केंद्रों को नोटिस, आजमगढ़ में 10 होंगे ब्लैक लिस्टेड; हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में अफसर: गेहूं खरीद ठीक नहीं होने पर 13 केंद्रों को नोटिस, आजमगढ़ में 10 होंगे ब्लैक लिस्टेड; हड़कंप
Fri, 09 May 2025 11:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 09 May 2025 11:58 PM IST
सार
यूपी के आजमगढ़ में गेहूं खरीद ठीक से नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है। आठ मई तक लक्ष्य के सापेक्ष 32 प्रतिशत ही खरीद हो पाई है। इससे एआर सहकारिता ने सख्त कदम उठाया है।
विज्ञापन
गेहूं खरीद न होने पर कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एआर को-ऑपरेटिव ने कम खरीद पर जिले के 13 पीसीएफ के क्रय केंद्रों को नोटिस जारी किया है। इनमें से 10 क्रय केंद्र ऐसे हैं जो खरीद होने तक अगर संतोषजनक खरीद नहीं की तो इन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। एआर सहकारिता अजय कुमार ने कहा कि यह धान खरीद में क्रय केंद्र नहीं बन सकेंगे।
विज्ञापन
वहीं संतोषजनक खरीद न होने पर तीन पीसीएफ के क्रय केंद्र प्रभारियों का प्रभार भी छिन सकता है। सभी को नोटिस जारी कर दी गई है।जिले को 35500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विभिन्न एजेंसियों के 80 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। आठ मई तक लक्ष्य के सापेक्ष 32 प्रतिशत ही खरीद हो पाई है।
विज्ञापन
पीसीएफ के 54 केंद्रों को 2500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। अब तक इन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 22 प्रतिशत की खरीद किया है। वहीं, विपणन के 22 क्रय केंद्रों ने 12 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 51 प्रतिशत खरीद किया है।
विज्ञापन
भारतीय खाद्य निगम ने चार क्रय केंद्रों के माध्यम से दो हजार एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 15 प्रतिशत गेहूं खरीद किया है। पीसीएफ के 54 में से 13 क्रय केंद्र प्रभारियों गेहूं खरीद में रुचि नहीं दिखा रहे। इसे एआर कोआपरेटिव ने गंभीरता से लिया है।
क्रय केंद्र सिकंदरपुर, जमालुद्दीनपट्टी, जगदीशपुर असौना, डिहासमस्ती, अमिलो, विशुन रघुनाथपुर, जामूडीह, गोमाडीह, जमुईचक भटौली, भुवना बुजुर्ग, कूबा रघुवीरपुर, किशुनपुर और टोडरहोलपुर के प्रभारियों को नोटिस जारी कर गेहूं की संतोषजनक खरीद करने का निर्देश दिया है। वहीं, संतोषजनक खरीद न पाए जाने पर क्रय केंद्र प्रभारी विशुन रघुनाघपुर, सिंकदरपुर और जमालुद्दीन पट्टी का प्रभार छिनेगा।