फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Obscenity in Ahraula police's whatsapp group

पुलिस ग्रुप में परोसी जा रही अश्लीलता

Thu, 26 Sep 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Obscenity in Ahraula police's whatsapp group
आजमगढ़। डीजीपी के निर्देश पर थानावार बनाए गए क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के वाट्स एप ग्रुप में क्षेत्र की समस्याओं की बजाय अश्लीलता और समाज विरोधी मुद्दों भेजी जा रही हैं। ग्रुप के मैसेज और वीडियो को अन्य ग्रुपों में भी शेयर कर पुलिस का खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा। अहरौला थाना के नाम से बनाए गए इस ग्रुप में एसओ रानी की सराय के सरकारी नंबर को ग्रुप एडमिन बनाया गया है। बावजूद इसके अश्लील मैसेज पर ना तो रोक लगा पा रहे, ना ही मैसेज भेजने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई ही हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस और आमजन के बीच सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से डीजीपी ओपी सिंह ने थानावार वाट्स एप ग्रुप का गठन कराया है। इसका उपयोग क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण कराने में होगा। इसके अलावा यदि किसी गांव में कोई घटना दुर्घटना होती है तो तत्काल इसके जरिए संबंधित थाने की पुलिस को सूचना मिल जाएगी। अहरौला थाना के नाम से एक वाट्सएप ग्रुप बनाते हुए उसमें क्षेत्र के 215 लोगों को जोड़ा गया है। इसमें मीडिया सेल, एसपी के पीआरओ, साइबर सेल के लोगों को भी जोड़कर ग्रुप एडमिन बनाया गया है। इस ग्रुप से जुड़े कई सदस्य दिन रात ग्रुप में अश्लील वीडियो, मैसेज और समाज विरोधी बातें भी लिखकर आए दिन पोस्ट कर रहे हैं। बावजूद इसके उन लोगों के विरुद्ध ना तो कोई कार्रवाई हो रही, ना ही उन्हें ग्रुप से बाहर ही निकाला जा सका है। एसपीसिटी/प्रभारी एसपी पंकज पांडेय ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed