{"_id":"6706216c4d582801aa0c6257","slug":"obscene-dance-on-stage-of-ramlila-bar-dancers-danced-video-viral-sp-city-ordered-investigation-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला के मंच पर अश्लील डांस : बार बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल; एसपी सिटी ने दिए जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला के मंच पर अश्लील डांस : बार बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल; एसपी सिटी ने दिए जांच के निर्देश
Wed, 09 Oct 2024 11:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:56 AM IST
सार
Azamgarh News: रामलीला में अश्लील डांस का मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। आजमगढ़ के सगड़ी तहसील में बीते सोमवार को रामलील के मंच पर बार बालाओं के डांस की सूचना मिलते ही यहां लोगों की भीड़ लग गई। आस्था के नाम पर इस अश्लीलता को लेकर लोगों में आक्रोश भी है।
विज्ञापन
इसी समिति के बैनर तले आयोजित हो रही है रामलीला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ में रामलीला के मंच पर अश्लील डांस का मामला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें रामलीला के मंच पर बार बालाओं द्वारा ठुमके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आते ही एसपी सिटी ने जीयनपुर कोतवाल को जांच सौंपी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक रामलीला के मंच का है। वीडियो में भोजपुरी गाने पर बार बाला आपत्तिजनक तरीके से डांस कर रही है।
विज्ञापन
यह डांस रामलीला के मुख्य कार्यक्रम से पहले का बताया जा रहा है। इस डांस के द्वारा लोगों की भीड़ को इकट्ठा करने और उनका मनोरंजन करने का उद्देश्य बताया जा रहा है। हालांकि भक्ति व धार्मिक कार्यक्रम में इस प्रकार के फूहड़ नृत्य पर रोक लगाने को लेकर पहले से ही शासन प्रशासन की तरफ से गाइडलाइन जारी की जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी रामलीला आयोजन समिति के द्वारा इस प्रकार की हरकत कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
फिलहाल, इस मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मंच पर डांस वीडियो की जांच की जिम्मेदारी जीयनपुर कोतवाली प्रभारी को सौंप दी गई है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।