{"_id":"67f645c7e010e2076d06afbd","slug":"objectionable-video-went-viral-on-social-media-police-registered-a-case-and-arrested-the-accused-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Wed, 09 Apr 2025 03:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 09 Apr 2025 03:32 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर अभद्र धार्मिक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच की जा रही है कि इस कृत्य के पीछे मंशा क्या थी?
विज्ञापन
आपत्तिजनक वीडियो डालने वाला पुलिस हिरासत में
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर सिकरौर में एक कोटेदार गुफरान के भाई रिजवान द्वारा सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने का मामला प्रकाश में आया है। इस वीडियो में हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो ट्विटर हैंडल @azmi_bRand के जरिए साझा किया गया। वीडियो में रिजवान ने धार्मिक प्रतीकों और मान्यताओं के प्रति बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से इस वीडियो की जानकारी मिली। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि वीडियो ग्राम राजापुर सिकरौर निवासी रिजवान पुत्र रफीक द्वारा बनाया और अपलोड किया गया है। पुलिस ने इस मामले मुकदमा दर्ज करते हुए रिजवान को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सरायमीर यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला एक वीडियो प्रकाश में आया। जांच में पाया गया कि यह वीडियो राजापुर सिकरौर निवासी रिजवान द्वारा बनाकर वायरल किया गया है। मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।