UP News: आजमगढ़ चेयरमैन का अश्लील वीडियो वायरल, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मांगा इस्तीफा, सपा पर हमला
आजमगढ़ में नगर पालिका के चेयरमैन सरफराज आलम का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने सपा पर हमला बोते हुए चेयरमैन से इस्तीफे की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ में नगर पालिका के चेयरमैन सरफराज आलम का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने सपा पर हमला बोते हुए चेयरमैन से इस्तीफे की मांग की है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से सरफराज आलम को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की है।
ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि सरफराज आलम के वायरल अश्लील वीडियो की जितनी निंदा की जाए वह कम है। वीडियो में यह साफ जाहिर हो रहा है कि किस तरह किसी व्यक्ति की निजता का हनन किया जा रहा है। दरअसल, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर चेयरमैन सरफराज आलम का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह पानी से भरे टैंक में अपने साथियों के साथ मौज मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान एक व्यक्ति को सरफराज और उनके साथियों द्वारा नंगा कर दिया जाता है।
शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उक्त व्यक्ति द्वारा काफी विरोध किया जा रहा है। वह मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दे रहा है लेकिन सपा के चेयरमैन सरफराज आलम पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि उक्त वीडियो में एक गैंगस्टर एक्ट में वांछित व्यक्ति भी नजर आ रहा है। इससे यह साबित होता है कि समाजवादी पार्टी गुंडों की पार्टी है। इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं भाजपा के नपा प्रत्याशी रहे अभिषेक जायसवाल उर्फ दीनू ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है। आजमगढ़ की धरती अल्लामा शिबली नोमानी, अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध, राहुल सांकृत्यायन, दुर्वाषा ऋषि की धरती है। नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम का यह कृत्य निंदनीय है जो जनपद की छवि को धूमिल कर रहा है।